*बांदा: शिव मंदिर के पास जुआ खेलते 2 गिरफ्तार, 2 फरार, 2150 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद*
*बांदा।* पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मरका पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
आज दिनांक 11 नवंबर 2026 की सुबह थाना मरका पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम करहुली में शिव मंदिर के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस ने दबिश देकर मौके से जुआ खेल रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 02 अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए।
मौके से माल-फड़ तथा जामा तलाशी से कुल 2150 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. रंजीत पुत्र रामचन्द्र, निवासी करहुली, थाना मरका, जनपद बांदा।
2. शिवबालक पुत्र घासिल, निवासी करहुली, थाना मरका, जनपद बांदा।
*फरार अभियुक्त:*
1. मानसिंह पुत्र मुन्ना, निवासी करहुली, थाना मरका, जनपद बांदा।
2. राजेश पुत्र छेदीलाल, निवासी करहुली, थाना मरका, जनपद बांदा।
इस संबंध में थाना मरका में मु0अं0सं0 167/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 कल्लूराम सरोज, हे0कां0 गजराज पटेल, कां0 पुनीत त्रिपाठी, कां0 विनोद यादव और कां0 रोहित यादव शामिल रहे।
Atarra, Banda | Nov 11, 2026