तालबेहट: तेरई फाटक हाइवे 44 से देवामाता मंदिर तक 2 किलोमीटर का मार्ग जर्जर, प्रधान ने मरम्मत की मांग की
तालबेहट विकासखंड के तेरई फाटक हाईवे 44 से 2 किलोमीटर दूर सिद्ध पीठ देवा माता मंदिर को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह से जर्जर और बदहाल हो गया,सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए सैकड़ो की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं,जिसको लेकर स्थानीय निवासी और श्रद्धालुओं ने आक्रोश जताया,उक्त मामले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मरम्मत की मांग की है।