किशनगंज: किशनगंज में टीबी मुक्त भारत के लिए निगरानी और जनजागरूकता अभियान जारी
किशनगंज भारत सरकार के वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर किशनगंज जिला स्वास्थ्य विभाग ने जनजागरूकता और निगरानी अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को 3 बजे सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने सदर अस्पताल परिसर में बताया कि जिले में टीबी उन्मूलन के लिए सर्वेक्षण, स्क्रीनिंग और फॉलोअप विजिट लगातार जारी हैं ताकि कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रहे।