कसडोल: ग्राम सेल में 25 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ शराब कोचिया को गिरफ्तार किया, कसडोल पुलिस की कार्रवाई
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कसडोल पुलिस ने ग्राम सेल में कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिया को 25 लीटर अवैध हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब जब्त कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है।