आगरा: वाहनों की चोरी करने वाले दो अभियुक्त टक्कर रोड के पास से गिरफ्तार
थाना सदर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए वाहनों की चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को टक्कर रोड के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस को गस्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि वाहनों की चोरी करने वाले दो अभियुक्त टक्कर रोड के पास मौजूद हैं, इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया, इनके कब्जे से एक स्कूटी एवं दो मोटरसाइकिल बरामद हुई है।