चित्तौड़गढ़ में “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत बस्सी थाना पुलिस ने वर्ष 2020 के मादक पदार्थ तस्करी मामले में छह साल से फरार ₹5000 के इनामी आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में एएसपी सरिता सिंह व वृत्ताधिकारी दिनेश सुखवाल की निगरानी में कार्रवाई हुई।