भिंड नगर: जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों का ज़िला पंचायत सभागार में अधिकारियों ने किया स्वागत
भिंड जनगणना कार्य में जुटे कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों की जानकारी एकत्रित की गई तथा मकानों पर नंबर अंकित किए गए।इस कार्य को समय से पहले एवं उत्कृष्ट तरीके से पूर्ण करने वाले कर्मचारियों का आज शनिवार 3 बजे जिला पंचायत सभागार में सम्मान किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ वीर सिंह चौहान एवं नगर पालिका सीएमओ यशवंत वर्मा ने कर्मचारियों का सम्मान किया है