रावतसर: रावतसर में कृषि कार्य करते समय कीटनाशक के असर से एक व्यक्ति की मौत, रावतसर पुलिस थाने में हुई मर्ग दर्ज
पुलिस से बुधवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में किकरालिया निवासी संतलाल जाट ने मर्ग दर्ज करवाई की उसके ताऊ का लड़का कृष्ण लाल जाट निवासी किकरालिया खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था कीटनाशक के असर के कारण अचेत हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई इस संबंध में रावतसर पुलिस थाने में हुई मर्ग दर्ज।