बेलदौर: बेलदौर में जनता दरबार का आयोजन, तीन मामलों का हुआ निष्पादन
बेलदौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित आईटी भवन के सभागार में शनिवार को शाम चार बजे तक साप्ताहिक जनता दरबार राजस्व पदाधिकारी सत्यनारायण झा के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें सुनवाई के बाद तीन पुराने मामले को निष्पादित कर दिया गया। जनता दरबार में पनसलवा गांव निवासी मंजू भारती बनाम सत्यनारायण सिंह एव॔ मीना देवी के मामले में आवेदक ने वाद संख्या 285/24 में जमी