हज़ारीबाग: महाशिवरात्रि पर समस्त ओरिया हुआ शिवमय,धूमधाम से निकली शिव बारात
देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की आराधना के पवित्र पर्व 'महाशिवरात्रि' के अवसर पर हज़ारीबाग़ सदर प्रखण्ड स्थित ओरिया शिवमंदिर में दिन शुक्रवार को महाशिवरात्रि काफी धूमधाम से मनाया गया। सुबह रूद्राभिषेक एवं सार्वजनिक पूजा हुआ। उसके बाद स्थानीय महिलाओं ने महाशिवरात्रि की पूजा- अर्चना कर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती से फल प्राप्ति की कामना की