हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ ज़िला परिषद चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह के निर्देश पर यातायात थाना प्रभारी चितरंजन कुमार एवं उनके सहयोगियों के द्वारा हजारीबाग के जिला परिषद चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया । बताते चले कि इस वाहन जांच अभियान के दौरान कई वाहन चालक बिना हेलमेट लाइसेंस और कई जरूरी कागजात के बिना सड़क पर चलते नजर आए । ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें चालान किया गया।