हज़ारीबाग: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम हजारीबाग में महिलाओं को मिले कई सौगात
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम हजारीबाग के द्वारा नगर भवन में सम्मान सह पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्था की महिलाओं को 60 लाख बैंक लिंकेज विभिन्न बैंकों के द्वारा प्रदान किया गया यह बैंक लिंकेज महिलाओं को उद्यम विकास हेतु तथा अपने कारोबार को आगे बढ़ाने हेतु दिया गया है।