मंडला: दोपहर बाद झमाझम बारिश से बिंझिया सहित कई क्षेत्रों में जलभराव, निकासी व्यवस्था की खुली पोल, जिले में 31.6 मिमी बारिश
Mandla, Mandla | Jul 2, 2026 जिले में गुरुवार 2 जुलाई को 31.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई बारिश शाम लगभग 4.30 बजे तक लगातार जारी रही। लगातार हुई वर्षा के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होती नजर आई। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष 1 जून से 2 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 92 मिमी बारिश हुई है