कासगंज: नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में वांछित अभियुक्त को सदर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिला न्यायालय में किया पेश
सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्त का नाम अनिकेत पुत्र लाखन सिंह है। अभियुक्त सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला मामों का रहने वाला है। गिरफ्त में आया अभियुक्त नाबालिक किशोरी से छेड़छाड़ करने के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।