कासगंज: सहावर थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट में किया पेश
सहावर थाना पुलिस ने गुरुवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्तों का नाम कप्तान सिंह पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम नगला करन और रंजीत पुत्र भवन सिंह निवासी ग्राम भिलौली है। गिरफ्त में आए दोनों अभियुक्तों पर शांति भंग करने का आरोप है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया है।