कासगंज: एक रात प्रवास कर बहादुरनगर आश्रम से चले गए भोले बाबा, अनुयायियों में छाई मायूसी
भोले बाबा सिकंदराराऊ में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ की घटना के बाद बुधवार की दोपहर अपनी जन्मस्थली पटियाली तहसील के गांव बहादुर नगर स्थित अपने आश्रम पर पहुंचे थे। उनके अधिवक्ताओं का कहना था कि बाबा यहां चिकित्सकों की सलाह से स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए प्रवास के लिए आए हैं। बाबा गुरुवार की दोपहर अपने आश्रम से चले गए।