कासगंज: डायल 112 के लिए चयनित पुलिस कर्मियों को पुलिस कार्यालय में एसपी ने दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
कासगंज के पुलिस कार्यालय में डायल 112 के 15 दिवसीय व्यवहारिक प्रशिक्षण का गुरुवार को समापन किया गया। समापन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा प्रशिक्षण में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया गया। साथ ही परिश्रम और कर्तव्य परायणता के साथ ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया गया।