कासगंज: पटियाली में भारतीय किसान यूनियन भारत ने किसानों की बिजली की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
बीनपुर फीडर पर बिजली की आपूर्ति ठीक से ना मिलने पर तहसील पटियाली पर भारतीय किसान यूनियन भारत ने प्रदर्शन किया। और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम उपजिलाधिकारी पटियाली को ज्ञापन दिया है। और बिजली की समस्याओं को तीन दिन के अंदर दूर करने की मांग की। मांग पुरी ना होने पर बदायूं मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।