कासगंज: अमांपुर में मंदिर में अंडे फेंकेने के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एक किशोर को लिया हिरासत में
अमांपुर थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में 17 जुलाई को अंडे फेके गए थे। जिसको लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने घटना में शामिल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्त में आए अभियुक्तों का नाम साजिद, आंसू अली और शानू उर्फ मुखिया है।