बैतूल नगर: जेएच कॉलेज कैंपस बना रणभूमि, पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, युवक अस्पताल में भर्ती
बैतूल के जेएच कॉलेज कैंपस में रविवार शाम करीब 6 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में 17 वर्षीय सौरभ कनेरे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सौरभ कनेरे, निवासी भग्गुढाना, कॉलेज कैंपस में कुछ युवकों को क्रिकेट खेलते हुए देख रहा था। इसी दौरान पुरानी अनबन