कुंदा: नारायणपुर की दो बेटियाँ, इंदु और अंकिता ने सफलता हासिल की
Kunda, Chatra | Apr 21, 2026 प्रखंड के सुदूर ग्राम नारायणपुर की दो बेटियों ने प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इंदु कुमारी का चयन महिला पर्यवेक्षिका के पद पर तथा अंकिता कुमारी का चयन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) के पद पर हुआ है। इंदु कुमारी के पिता अर्जुन मिश्रा सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर हैं, जबकि अंकिता कुमारी के पिता सुरेश मिश्रा एक प्रोफेसर हैं।