डोमचांच: कोडरमा - मधुपुर रेलखंड के नवलशाही रेलवे हॉल्ट स्थित कुशमई गांव के समीप अज्ञात ट्रैन के चपेट मे एक व्यक्ति की मौत
डोमचांच। कोडरमा - मधुपुर रेलखंड के नवलशाही रेलवे हॉल्ट स्थित कुशमई गांव के पोल संख्या 28/11 के समीप गुरुवार देर रात्रि 10:30 बजे के करीब अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान सिकेंद्र यादव उम्र 32 वर्ष पिता स्व. लालमोहन यादव ग्राम कुशमई, थाना नवलशाही निवासी के रूप में हुई है।