🟥 नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0: मूक-बधिर दिव्यांगजनों तक पहुंचा सीधी पुलिस का जागरूकता अभियान,
सीधी। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित #NashaSeDooriHaiZaroori2_0 अभियान के तहत सीधी पुलिस ने नशा मुक्ति को लेकर एक सराहनीय पहल करते हुए मूक-बधिर दिव्यांगजनों के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सांकेतिक भाषा (Sign Language) के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई, ताकि हर वर्ग तक यह महत्वपूर्ण संदेश प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दिव्यांग भाइयों-बहनों को बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति, परिवार और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। सभी से नशामुक्त जीवन अपनाने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
इस अनूठी पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सीधी पुलिस की इस संवेदनशील और समावेशी पहल की सराहना कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य केवल नशे के खिलाफ जनजागरण करना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को इस मुहिम से जोड़ना भी है।
संदेश:
"नशे से दूरी है ज़रूरी – स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज और सशक्त मध्यप्रदेश की ओर एक कदम।"
#NashaSeDooriHaiZaroori2_0 #SidhiPolice #MPPolice #DrugFreeSidhi #नशामुक्त_मध्यप्रदेश #सीधी