🔥 अमित शाह की राहुल गांधी को खुली चुनौती, बोले– हरियाणा का चौराहा बताओ, युवा मोर्चा अध्यक्ष आपसे करेगा बहस!
करनाल (हरियाणा)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार पलटवार करते हुए उन्हें खुली चुनौती दी है। भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के समापन कार्यक्रम में अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उन्हें सड़क पर चर्चा करने का इतना ही शौक है, तो हरियाणा में किसी भी चौराहे का स्थान बता दें। भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष वहां पहुंचकर उनसे चर्चा करेगा।
अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चर्चा की चुनौती देते हैं, लेकिन मोदी जी बाद में आएंगे। पहले हरियाणा के किसी चौराहे पर युवा मोर्चा अध्यक्ष से चर्चा कर लीजिए।
शाह ने राहुल गांधी को संसद में SIR (मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण) पर चर्चा करने की भी चुनौती दी और कहा कि सरकार इस विषय पर संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार है।
अमित शाह के इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। उनके संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक चर्चाओं में सुर्खियां बटोर रहा है।
अब सवाल यह है कि राहुल गांधी अमित शाह की इस चुनौती को स्वीकार करेंगे या नहीं?
#AmitShah #RahulGandhi #BJP #Congress #HaryanaNews #KarnalNews #YuvaMorcha #PoliticalNews #SIR #IndianPolitics #ViralVideo #BreakingNews @हाइलाइट तलाश न्यूज सीधी Dr. Rajesh Mishra Riti Pathak Sanjay Soni Sidhi Kedarnath Shukla GuruDatt Sharan Shukla Vinay Tripathi Ajay Singh #sidhi
Gopadbanas, Sidhi | Nov 5, 2026