लेस्लीगंज: कुंद्री में किसान महासभा के सदस्यता अभियान में सड़क, नाली व सिंचाई की समस्याएं उठीं
नीलांबर-पितांबरपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से कुंद्री गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, नाली और सिंचाई व्यवस्था की बदहाली का मुद्दा उठाया। पलामू जिला सचिव कमेश सिंह चेरो ने कहा कि किसानों की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार व प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने किसानों से महासभा से जुड़कर संगठन को मजबूत करने