मनिया: युवक को अवैध कट्टा और 2 कारतूसों के साथ किया गया गिरफ्तार
Mania, Dholpur | Aug 20, 2026 बसई नवाब चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मदन निवासी लधपुरा थाना कौलारी के रूप में हुई है। बसई नवाब पुलिस चौकी प्रभारी कलेक्टर फौजदार ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर बिलैया खेड़ा हनुमानजी मंदिर से आगे लधपुरा मोड़ के पास घूम रहा है।