होशंगाबाद नगर: पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कार में तोड़फोड़ करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कार में तोड़फोड़ और गुंडागर्दी करने के मामले में देहात थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, सोमवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।