लातेहार: उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय में निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक, दिए निर्देश
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के सभी निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार की दोपहर करीब एक बजे आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन एवं विद्यार्थियों के हित से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।