रूपवास: रुदावल में दिनदहाड़े दुकान के बाहर से बाइक चोरी, मामला दर्ज
रुदावल। कस्बे में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। 70 वर्षीय रामेश्वर दयाल ने रुदावल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 18 जून 2026 को दोपहर 12 बजे दुकान के अंदर खड़ी बाइक RJ-05 BB 7094 चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने 112 पर सूचना दी थी।