बिसवां: कमलापुर थाने के आईजी किरन एस ने औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा
कमलापुर थाने का आईजी किरन एस ने औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। थाने पहुंचे आईजी के स्वागत में पुलिस लाइन से आई गार्ड द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार थाना परिसर में मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाने का गहन निरीक्षण किया।