कांके: रांची स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जुड़े अपत्तिजनक टिप्पणी मामले में हुई सुनवाई
Kanke, Ranchi | Jun 11, 2024 बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अपत्तिजनक टिप्पणी देने से जुड़े मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज केस में रांची स्थित एमपी एमएलए कोर्ट अब 6 जुलाई को सुनवाई करेगा। बता दें कि पिछली सुनवाई में रांची स्थित एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध समन जारी किया था।