संपतचक: गौरीचक बाजार में अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गौरीचक (पटना)। गौरीचक थाना क्षेत्र के गौरीचक बाजार में सेंट्रल बैंक के आसपास एक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को हुए इस हादसे में किसी अज्ञात भारी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार का सिर बुरी तरह कुचल गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामल