मेरठ: परतापुर क्षेत्र में केमिकल की फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग,एक दर्जन दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुँची।
Meerut, Meerut | Feb 21, 2024 परतापुर थाना क्षेत्र स्थित गांव काशी के निकट एक केमिकल फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।आग की चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक झुलस गया, वहीं फैक्ट्री में मौजूद एक स्कूटी और साइकिल जलकर राख हो गई। आग की सूचना पर एक दर्जन से अधिक दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही है,फैक्ट्री में मौजूद केमिकल से भरे ड्रम एक के बाद एक फट रहे है।