मेरठ: कृषि विवि में 16वें दीक्षांत समारोह में पहुंची राज्यपाल आनंदी बेन पटेल,छात्र छात्राओं को बांटी डिग्रियां और मेडल
Meerut, Meerut | Feb 21, 2024 उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार 21 फरवरी को मेरठ पहुँची ।राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची। कृषि विवि में आज 16वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को मेडल और डिग्रियां बांटी।