मेरठ: सिटी मजिस्ट्रेट ने 4 व्यक्तियों को सुनाई अनोखी सजा,10 दिन कार्यालय में एक साथ बैठने का आदेश।
Meerut, Meerut | Feb 21, 2024 सिटी मजिस्ट्रेट ने मारपीट प्रकरण में पेश हुए दोनों पक्ष से चार व्यक्तियों को जेल नहीं भेजा,बल्कि उन्हें गलती सुधारने के लिए अनोखी सजा सुनाई।अब चारों व्यक्ति 10 दिनों तक सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय खुलने के समय से बंद होने के समय तक एक साथ सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय में बैठेंगे। इसके बावजूद इनका समझौता नहीं होता हैं,तो इन्हें अभिलेखों से पाबंद किया जायेगा।