इटाढ़ी: विश्व पर्यावरण दिवस पर इटाढ़ी में एसडीपीओ ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Itarhi, Buxar | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय परिसर एवं थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीपीओ गौरव पांडेय, थानाध्यक्ष सोनू कुमार, एसआई ऋचा कुमारी रही।