शहर के कुंवरपुरा रोड पर आज दोपहर एक घर के अंदर रखी ई बाइक में अचानक आग लग गई।गाड़ी की बैटरी से जब काफी धुआँ निकलने लगा तो घर के लोग घबरा गए और बाइक निकाल कर रोड सड़क पर रख दी।इसके बाद पानी डालकर आग को बुझाया गया।हादसा भीषण गर्मी के कारण बताया जा रहा है।