'बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को इंडियन नेशनल लोकदल जिला कार्यकारिणी ने दिया समर्थन'
आज रेवाड़ी में बिजली कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल में इंडियन नेशनल लोकदल रेवाड़ी जिला कार्यकारिणी ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया और कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों और संघर्ष में पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
जिला प्रधान डॉ राजपाल ने कहा कि सरकार की मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह सरकार जनविरोधी नीतियों पर चल रही है और सरकारी विभागों का निजीकरण करके आम जनता तथा कर्मचारियों के हितों को नुकसान पहुंचाना चाहती है। सरकार की निजीकरण की नीति से न केवल कर्मचारियों का भविष्य प्रभावित होगा, बल्कि आम जनता को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। उनके साथ इस मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संपत राम डहनवाल, महिला जिला प्रधान कमला शर्मा, हल्का प्रधान वरुण गांधी, हल्का प्रधान कुलदीप यादव, लीगल सेल के जिला अध्यक्ष सतीश यादव एडवोकेट जसवंत शाहपुर, युवा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ललित टिकला, जोन प्रभारी रविन्द्र करनावास, सुरेंद्र डूडी, युवा हल्का प्रधान कृष्ण बोहका, मीर सिंह मोहम्मदपुर, जगबीर सिवाच, राजेंद्र यादव, रमेश यादव, सतीश सुरखपुर, कैलाश सैनी, यशपाल कालरा, नवीन गुलिया, अमरदीप ढिल्लो आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Rewari, Rewari | Oct 23, 2026