हरदोई: जिला निर्वाचन कार्यालय में डीएम की अध्यक्षता में मतदान पार्टियों की रवानगी को लेकर हुई बैठक
Hardoi, Hardoi | May 7, 2024 मंगलवार शाम जिला निर्वाचन कार्यालय में डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मतदान पार्टियों की सुविधाजनक रवानगी के सम्बन्ध में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि स्थानीय शिक्षामित्रों को रुट सुपरवाइजर के रूप में लगाया जाये।डीएम ने निर्देश दिया कि कोटेदारों का भी रुट सुपरवाइजर के रूप में सहयोग लिया जाये।