हरदोई: बेटी की शादी के लिए लड़का देखने बाइक से जा रहे पिता की बाइक अनियंत्रित होकर पलटी,गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | May 7, 2024 कोतवाली देहात के पाटकुआं निवासी खुशीराम पुत्र रामलौटन अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देखने बाइक से अपने रिश्तेदार के साथ जा रहे थे।सण्डीला क्षेत्र के हरदोई लखनऊ मार्ग पर उनकी बाइक गड्ढे में पड़कर अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें खुशीराम गंभीर रूप से घायल हो गए वंही बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई है।खुशीराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।