हरदोई: शहर क्षेत्र में लखनऊ रोड पर बीएसएनएल टॉवर के पास अधेड़ की बाइक से गिर कर मौत,पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | May 7, 2024 कोतवाली शहर की इन्द्रप्रस्थ कालोनी लखनऊ रोड निवासी सुरेन्द्र नाथ सुमन के पेट में मंगलवार की दोपहर अचानक दर्द होने लगा,जिस पर वह अपने बेटे मयंक सिंह के साथ बाइक से दवाई लेने जा रहा था। लखनऊ रोड बीएसएनएल टॉवर के पास पहुंचते ही सुरेन्द्र नाथ सुमन बाइक से सड़क पर गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गयी।