हरदोई: हरिहरपुर ग्रांट के जंगल में तालाब के किनारे संचालित शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | May 7, 2024 पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी के निर्देशन में लोकसभा चुनाव केह दृष्टिगत अवैध शस्त्र के निर्माण व प्रयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में बने,अधबने असलहे व असलहे बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए है।