हरदोई: कोतवाली शहर के बावन रोड पर नशे में धुत बाइक सवार ने पैदल जा रहे अधेड़ को मारी टक्कर,दो लोग घायल,जिला अस्पताल भेजे गए
Hardoi, Hardoi | May 7, 2024 हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के बावन रोड पर नशे में धुत बाइक सवार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे अधेड़ को टक्कर मार दी और फिर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गए जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।जानकारी के मुताबिक विपिन गुप्ता पुत्र रामकुमार गुप्ता निवासी पिहानी चुंगी सब्जी व्यापारी है।