हरदोई: राभा में रामसेवक के घर घुसे अज्ञात चोर,46 हजार की नगदी समेत लाखों के जेवर पर हाथ किया साफ,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Hardoi, Hardoi | May 7, 2024 पिहानी थाना क्षेत्र के राभा में रामसेवक के घर घुसे चोरों ने 46 हजार की नगदी समेत लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिए।घटना की जानकारी देते हुए बेटी सोनाश्री ने बताया रात को वह अपनी मां रामश्री के साथ कमरे के बाहर आंगन में लेटी सो रही थी।पिता खेत पर पानी लगाने गए थे।तीन अज्ञात लोग छत के रास्ते कमरे में अंदर घुस गए कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए।