बिश्रामपुर: विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने नगर परिषद कार्यालय में 13 योजनाओं का किया शिलान्यास
विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह शुक्रवार की दोपहर 12 बजे नगर परिषद कार्यालय परिसर में समारोह पूर्वक 13 योजनाओं का शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता विश्रामपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खण्डेत व संचालन नगर प्रबंधक प्रभात कुमार ने किया।