बिश्रामपुर: जलंधर में काम करने गया युवक का शव तीन दिन बाद विश्रामपुर पहुंचा, गांव में मचा कोहराम
पंजाब के जलंधर काम करने गया विश्रामपुर के एक युवक का शव तीन दिन बाद शुक्रवार की शाम चार बजे घर पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार विश्रामपुर का एक युवक संजय विश्वकर्मा उर्फ छोटन कुछ माह पहले पंजाब के जालंधर काम करने गया था। जहां काम करने के दौरान उसकी मौत बुधवार को ही हो गयी थी।