परसिया: मयूर वन के नागेश्वर शिव मंदिर से निकली प्रतिमाआंे की शोभायात्रा,नगर भ्रमण कराया, प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की
मयूर वन गेट वार्ड तेरह के नागेश्वर शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन प्रतिमाओं की शोभायात्रा की गई। नगर भ्रमण के बाद मंदिर में प्राण प्रतिष्ठाा की गई। श्निवार साढे छह बजे तक मंदिर में मंत्रोच्चार से पूजन जारी था। रविवार को कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। मंदिर में तीन दिनों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया है।