Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? . #हरदोई: बघौली थाना क्षेत्र के कस्बा बघौली स्थित श्री तुलसी आश्रम इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं की सुरक्षा गंभीर खतरे में दिखाई दे रही है। बताते चलें कि विद्यालय की पश्चिम और दक्षिण दिशा में लंबे समय से भारी जलभराव होने के कारण गंदा पानी विद्यालय की पुरानी इमारत की नींव तक पहुंच चुका है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भवन की मजबूती प्रभावित होने के साथ किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इतना ही नहीं, जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बच्चों, शिक्षकों और आसपास के लोगों पर मंडरा रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक चिंताजनक होती जा रही है। सबसे गंभीर बात यह है कि विद्यालय प्रशासन लगातार जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराता रहा है। प्रधानाचार्य संजीव जायसवाल ने 13 मई को ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, 3 जुलाई को जिलाधिकारी तथा 9 जुलाई को जिला पंचायत राज अधिकारी को लिखित शिकायत भेजी। इसके अलावा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को भी पहले ही इस समस्या की जानकारी दी जा चुकी है। बावजूद इसके मामले पर आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि जब लिखित शिकायतों के बाद भी प्रशासन नहीं जाग रहा है, तो आखिर जिम्मेदार अधिकारी किस बात का इंतजार कर रहे हैं? क्या किसी मासूम की जान जोखिम में पड़ने या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही व्यवस्था हरकत में आएगी? क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय परिसर के आसपास हुए जलभराव की तत्काल निकासी कराई जाए, भवन की तकनीकी जांच कराई जाए और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jul 11, 2026

MORE NEWS

उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की गई उ0प्र0 होमगार्ड के पदो पर एनरोलमेन्ट एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत जनपद हरदोई में जारी डीवी/पीएसटी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक  व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी जनपद हरदोई द्वारा प्रचलित डीवी/पीएसटी का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow

उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की गई उ0प्र0 होमगार्ड के पदो पर एनरोलमेन्ट एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत जनपद हरदोई में जारी डीवी/पीएसटी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी जनपद हरदोई द्वारा प्रचलित डीवी/पीएसटी का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। @Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

थाना अतरौली पुलिस द्वारा थाना संडीला पर पंजीकृत  मु0अ0सं0 163/26 धारा 3(1) गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप एक्ट से संबंधित 25000 रूपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में-
@Uppolice
@adgzonelucknow
@Igrangelucknow
@dgpup https://t.co/TWGwaQgRPi

थाना अतरौली पुलिस द्वारा थाना संडीला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 163/26 धारा 3(1) गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप एक्ट से संबंधित 25000 रूपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में- @Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow @dgpup https://t.co/TWGwaQgRPi

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

वृहद पौधारोपण की हकीकत, लक्ष्य हुआ पूरा

वृहद पौधारोपण की हकीकत, लक्ष्य हुआ पूरा

Hardoi, Hardoi | Jul 13, 2026

हरदोई भारतीय रोटी बैंक परिवार द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर में किया जाएगा।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, सहयोगी एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जनसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले सहयोगियों के निरंतर सहयोग तथा जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों के लिए भोजन प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

मां अन्नपूर्णा रसोई विगत 4 वर्षों से निरंतर बेसहारा, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। संस्था शिक्षा, चिकित्सा, एवं अन्य सामाजिक कार्यों के माध्यम से भी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

संस्था के संस्थापक अरुणेश उमेश चंद्र पाठक ने बताया कि मां अन्नपूर्णा रसोई का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं एवं आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम विवरण
📅 दिनांक : 13 जुलाई 2026
🕛 समय : दोपहर 12:00 बजे
📍 स्थान : मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर, जिला अस्पताल इमरजेंसी गेट, हरदोई

अरुणेश उमेश चंद्र पाठक 🪔 
संस्थापक
मां अन्नपूर्णा रसोई 🇮🇳
भारतीय रोटी बैंक परिवार 🚩

हरदोई भारतीय रोटी बैंक परिवार द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, सहयोगी एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जनसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले सहयोगियों के निरंतर सहयोग तथा जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों के लिए भोजन प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। मां अन्नपूर्णा रसोई विगत 4 वर्षों से निरंतर बेसहारा, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। संस्था शिक्षा, चिकित्सा, एवं अन्य सामाजिक कार्यों के माध्यम से भी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था के संस्थापक अरुणेश उमेश चंद्र पाठक ने बताया कि मां अन्नपूर्णा रसोई का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं एवं आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम विवरण 📅 दिनांक : 13 जुलाई 2026 🕛 समय : दोपहर 12:00 बजे 📍 स्थान : मां अन्नपूर्णा रसोई परिसर, जिला अस्पताल इमरजेंसी गेट, हरदोई अरुणेश उमेश चंद्र पाठक 🪔 संस्थापक मां अन्नपूर्णा रसोई 🇮🇳 भारतीय रोटी बैंक परिवार 🚩

Hardoi, Hardoi | Jul 13, 2026

आज दिनांक 13.07.2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।
@Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice https://t.co/CIzKrhUgLP

आज दिनांक 13.07.2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice https://t.co/CIzKrhUgLP

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026

क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? . #हरदोई: बघौली थाना क्षेत्र के कस्बा बघौली स्थित श्री तुलसी आश्रम इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं की सुरक्षा गंभीर खतरे में दिखाई दे रही है। बताते चलें कि विद्यालय की पश्चिम और दक्षिण दिशा में लंबे समय से भारी जलभराव होने के कारण गंदा पानी विद्यालय की पुरानी इमारत की नींव तक पहुंच चुका है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भवन की मजबूती प्रभावित होने के साथ किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इतना ही नहीं, जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बच्चों, शिक्षकों और आसपास के लोगों पर मंडरा रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक चिंताजनक होती जा रही है। सबसे गंभीर बात यह है कि विद्यालय प्रशासन लगातार जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराता रहा है। प्रधानाचार्य संजीव जायसवाल ने 13 मई को ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, 3 जुलाई को जिलाधिकारी तथा 9 जुलाई को जिला पंचायत राज अधिकारी को लिखित शिकायत भेजी। इसके अलावा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को भी पहले ही इस समस्या की जानकारी दी जा चुकी है। बावजूद इसके मामले पर आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि जब लिखित शिकायतों के बाद भी प्रशासन नहीं जाग रहा है, तो आखिर जिम्मेदार अधिकारी किस बात का इंतजार कर रहे हैं? क्या किसी मासूम की जान जोखिम में पड़ने या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही व्यवस्था हरकत में आएगी? क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय परिसर के आसपास हुए जलभराव की तत्काल निकासी कराई जाए, भवन की तकनीकी जांच कराई जाए और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज - Hardoi News