शाहाबाद पुलिस ने नाबालिग से संबंधित अपराध के मामले में कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के निर्देशों पर जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत संबंधित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया।