Public App Logo
Profile Picture

Babain kurukshetra breaking news

@dhaiyasandeep37
56Followers
0Following
शाहाबाद में दो लड़के पेट्रोल पंप को  लूटने प्रयास किया। नाजायज असले के साथ सेल्समैन की बहादुरी से पकड़ा गया एक आरोपी दूसरा हुआ फरार

शाहबाद में नाजायज असले के बल पर पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे दो युवकों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन की बहादुरी और सूझबूझ के चलते आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाजायज असला भी बरामद किया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब एक बजे मोहड़ी फिलिंग स्टेशन पर लूट की कोशिश की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन ने साहस का परिचय देते हुए। दोनों युवकों का मुकाबला किया। संघर्ष के दौरान आरोपियों की बाइक गिर गई और एक युवक को मौके पर ही काबू कर लिया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को नाजायज असले सहित गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ लूट के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इससे पहले किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है। वहीं, फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाईट निरीक्षक सुरेन्द्र सिधू  थाना प्रभारी शाहबाद , कुरूक्षेत्र
गरीब परिवार पर राजनीतिक रोटिया सेकना बंद करे विपक्षी दल :विक्रमजीत सिंह चीमा
प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं करते ओछी राजनीति—-चीमा 
नायब सिंह मंगौली को दिया एक लाख रुपये का चेक
सावत्री बाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबैन के बच्चों ने निकाली स्वच्छता रैली। स्कूल की प्रिंसिपल खुशबू सैनी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
सांसद नवीन जिन्दल संसदीय क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए हैं प्रयासरत: चेयरमैन सुभाष कलसाना 

सांसद नवीन जिन्दल की ओर से शाहाबाद में बन रही जाट धर्मशाला के लिए 11 लाख का दिया गया चेक  

मार्कंडेय हॉकी स्टेडियम के विकास से लेकर 320 करोड़ रुपए के आईटीआई क्लस्टर तक सांसद नवीन जिन्दल की पहल के लिए चेयरमैन सुभाष कलसाना ने जताया आभार

कुरुक्षेत्र, 30 सितंबर। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में सांसद नवीन जिन्दल द्वारा किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सुभाष कलसाना, चेयरमैन हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक अपने साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिन्दल हाऊस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के लिए सांसद नवीन जिन्दल का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल की ओर से संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह और अजैब सिंह हल्का प्रभारी शाहबाद ने सुभाष कलसाना को, जाट धर्मशाला, शाहाबाद मारकंडा के निर्माण कार्य के लिए 11 लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया। 

इस अवसर पर सुभाष कलसाना, चेयरमैन हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक ने कहा कि शाहाबाद क्षेत्र के विकास को लेकर सांसद नवीन जिन्दल लगातार प्रयासरत हैं। मार्कंडेय हॉकी स्टेडियम में करीब 40 लाख रुपये के निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों का शुभारंभ नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा कल किया जा चुका है। इससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में आईटीआई क्लस्टर के लिए 320 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलना युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि है। सांसद नवीन जिन्दल की महत्वपूर्ण पहल से स्थापित होने वाला यह क्लस्टर युवाओं को आधुनिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में सहायक होगा और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

उन्होंने जाट धर्मशाला के लिए 11 लाख रुपये की सहयोग राशि के लिए सांसद नवीन जिन्दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन संस्थाओं में सामाजिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने में यह सहयोग उपयोगी साबित होगा।

इस अवसर पर संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को विकसित बनाने के लिए हर क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं। हल्का शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।  इस मौके पर रविंद्र सांगवान चेयरमैन, सरदार त्रिलोचन सिंह हांडा वाइस चेयरमैन मार्किट कमेटी, सर्वजीत कलसानी मंडल अध्यक्ष, रवि कुमार मंडल अध्यक्ष, जितेंद्र खैरा प्रधान सरपंच एशोसियेशन, यशपाल चहल प्रधान, कुलबीर सरपंच, नरेश कुमार कतलहरी, सचिन औजला, विक्रम सिंह सरपंच, बलिंदर सिंह सरपंच ठोल, राजेश कुमार, सुमित पूर्व सरपंच, मनदीप सिंह एडवोकेट व गणमान्य नागरिक, सरपंच और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव कसीथल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री प्रतिनिधि कैलास सैनी ने स्वयं झाड़ू लगाकर किया। इस अवसर पर बबैन खंड पंचायत अधिकारी सुशील मंगला पंचायती विभाग के अधिकारियों के अलावा पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
Video 5
दबंग आवाज _ बेबाकी अंदाज...live in relationship समाज पर कलंक—-डॉ संतोष दहिया
Video 7
मास्टर विकास शर्मा बुहावी को जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं
Video 9
बाबैन क्षेत्र में हुई बैमोसमी बरसात ने बढ़ाई किसानों की चिंता
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीद ए आज़म भगत सिंह की जयंती पर किया उन्हें नमन
सांसद दीपेंद्र हुड्डा और पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने यमुनानगर जिला मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारी विरोध प्रदर्शन किया और उपायुक्त (DC) यमुनानगर को देश के राष्ट्रपति व भारत निर्वाचन आयोग के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में SIR प्रक्रिया की कमियों को तुरंत दुरुस्त करने और कटे हुए वोटरों को पुनः सूची में जोड़ने की मांग की गई।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन <nis:link nis:type=tag nis:id=चुनाव nis:value=चुनाव nis:enabled=true nis:link/> आयोग का फूंका पुतला
देश के सबसे अच्छे ITI कुरुक्षेत्र में हों, यही संकल्प है।

भारत सरकार की PM SETU योजना के तहत लगभग 280 करोड़ रुपये से क्षेत्र के सात ITI का आधुनिकीकरण किया जाएगा, जिनमें कैथल, कुरुक्षेत्र, शाहबाद और अंबाला तक के संस्थान शामिल हैं।

इससे हर वर्ष करीब 10,000 युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण मिल सकेगा।
केन्द्र सरकार ने हरियाणा में 29 सितंबर से धान की MSP पर सरकारी खरीद की मंजूरी दी
मेलानिया ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हाथ मिलाने से किया इनकार।
Video 17
Video 18
Video 19
Video 20
रामपाल दास के धनाना आश्रम में 11 वर्ष के बच्चे से कुकर्म, आरोपी सचिन दास पुलिस हिरासत में बरोदा थाने में केस दर्ज पॉक्सो एक्ट के तहत !
भाजपा के लाड़वा मंडल कोषाध्यक्ष अमन सिंगला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
वॉरिस भट्टी पुत्र गुरविंदर सिंह (सोनू)निरंकारी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ !!
Video 24